आगरालीक्स…आगरा की पेस्ट्री शेफ इंस्ट्रक्टर खुशी कौशल को मिला मौका. इटली में इंटरनेशनल जूनियर पेस्ट्री कप प्रतियोगिता में कर रहीं भारत का प्रतिनिधित्व…
आगरा के ताजनगरी की रहने वाली शेफ कुशी कौशल को इंटरनेशनल जूनियर पेस्ट्री कप प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है. 16 से 20 जनवरी तक इटरी के रिमिनी में SIGEP WORLD में यह प्रतियोगिता हो रही है. खुशी कौशल प्रतिभाशाली शेफ इंस्ट्रक्टर हैं, खुशी के साथ उनके साथी करणप्रीत सिंह भी इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं.
खुशी कौशल के पिता वरिष्ठ क्रिकेट खिलाड़ी और जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव प्रकाशेष कौशल हैं.खुशी ने वर्ष 2022 में ताज होटल्स में एक शेफ के रूप में अपने सफर की शुरुआत किया और उन्होंने ताज होटल आगरा के पेस्ट्री सेक्शन में काम किया. वर्ष 2023 में उन्होंने एपीसीए में पेस्ट्री टीम की सहायक के रूप में काम किया और फिलहाल गुरुग्राम स्थित एकेडमी आफ पेस्ट्री एंड कलिनरी आटर्स में ही पेस्ट्री इंस्ट्रक्टर हैं.
अगस्त 2025 में खुशी और उनकी टीम ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित जूनियर इंडियन पेस्ट्री कप जीता जहां उन्हें सर्वश्रेष्ठ लघु पेस्ट्री और सर्वश्रेष्ठ शुगर डिस्प्ले के लिए पुरस्कार मिला और इटली में आयोजित होने वाली विश्व चैम्पियनशिप में स्थान सुरक्षित किया.