आगरालीक्स…आगरा में संक्रांति और बसंतोत्सव को लेकर बांटा खिचड़ी और गजक का प्रसाद. हलवाई की बगीची मंदिर में हुई भजन संध्या
समाज में सहयोग के लिए प्रेरित करने वाला त्योहार मकर संक्रांति व बसंतोत्सव का आयोजन अग्रवाल महासभा द्वारा कैलाशपुरी रोड, हलवाई की बगीची स्थित मां दुर्गा के मंदिर में भक्ति भाव व उत्साह के साथ आयोजित किया गया। जिसमें पांच क्विंटल खिचड़ी, 100 किलो गजक व पीले मीठे चावल वितरण सहित भण्डारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ महासभा के अध्यक्ष कान्ता प्रसाद अग्रवाल, महामंत्री विष्णु बिहारी गोयल, राम रतन मित्तल, मुख्य संरक्षक सुरेश चंद गर्ग, संयोजक सुभाष चंद गर्ग, संरक्षक नितेश अग्रवाल ने श्रद्धालुओं को खिचड़ी वितरण कर किया। इससे पूर्व मंदिर में प्रसाद लगाकर विश्व शांति का कामना की गई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष राम रतन मित्तल, संजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. मंजू बंसल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, वीरेन्द्र कुमार जैन, कुलवन्त मित्तल, सतेन्द्र अग्रवाल, असोक कुमार गोयल, फूल चंद बंसल, सुरेश अग्रवाल, वीना जैन, नीलम अग्रवाल, सुमन गर्ग, बबिता मित्तल, संगीता अग्रवाल, अनीता, जीवनलाल मित्तल आदि उपस्थित थे।