मथुरालीक्स…बरसाना की विश्व प्रसिद्ध लठामार होली 25 फरवरी को खेली जाएगी. सीएम योगी आ सकते हैं. लाखों श्रद्धालु आएंगे
मथुरा सहित पूरे ब्रज में 23 जनरवरी यानी बसंत पंचमी के पावन पर्व से होली का महापर्व शुरू हो जाएगा. 40 दिन तक चलने वाला यह पर्व बसंत पंचमी से शुरू होगा और इस दिन बांकेबिहारी जी भक्तों के साथ होली खेलेंगे. वहीं बरसाना की प्रसिद्ध लड्डू व लठामार होली की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं. मंडलायुक्त ने एक दिन पहले ही होली को लेकर तैयारियां करने और व्यवस्थाएं बनाने के निर्देश जारी किए हैं. वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ भी बरसाना की लठामार होली के अवसर पर आ सकते हैं.
24 और 25 फरवरी को बरसाना में होगी होली
बरसाना में 24 फरवरी को लड्डू होली खेली जाएगी तो वहीं 25 फरवरी को लठामार होली खेली जाएगी. मंडलायुक्त ने कहा कि बरसाना की लठामार होली के लिए लाखों श्रद्धालु बरसाना आते हैं. ऐसे में कस्बे की साफ सफाई तथा रंगोली बने. वहीं जगह जगह स्वागत द्वार बनाए जाएं. राधारानी मंदिर के पट ज्यादा देर तक खुलें जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु उनके दर्शन कर सकें. इसके अतिरिक्त पुलिसकर्मियों द्वारा श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए.