आगरालीक्स…आगरा में लव ट्रायंगल खौफनाक रूप. प्रेमिका की चाकू से गला रेतकर हत्या की और फिर शव को बोरे में डालकर जवाहर पुल पर फेंका..
आगरा में शुक्रवार रात को जवाहरपुल पर बोरे में युवती की लाश मिली थी. युवती के चेहरे, गर्दन के साथ शरीर पर चोट के निशान थे. वह सिर्फ गहरे ब्राउन रंग की सलवार पहने थी. पुलिस ने जब युवती की शिनाख्त की तो वह ट्रांस यमुना कॉलोनी की रहने वाली निकली. पुलिस ने छानबीन की तो मर्डर लव ट्रायंगल के रूप में सामने आया. युवती की हत्या उसके ही प्रेमी ने की थी. चाकू से गला रेतकर पहले उसकी हत्या की और फिर उसे शव को बोरे में भरकर जवाहरपुल पर फेंक कर चले गए. पुलिस ने आरोपी एक युवक को हिरासत में ले लिया है.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार युवक और युवती के बीच तीन साल से अफेयर था लेकिन कुछ समय से युवती किसी और युवक के साथ घूमने लगी थी. आरोपी का कहना है कि सउकी गर्लफ्रेंड प्यार उससे करती थी और घूमती किसी और के साथ थी. इस बात से वह नाराज था. कई बार समझाने पर भी जब वह नहीं मानी तो उसकी गला रेतकर हत्या कर दी. शुकवार की शाम को उसने युवती को संजय प्लेस बुला लिया लेकिन यहां उससे विवाद हो गया. वह उससे शादी करना चाहता था और उसने शादी की बात की तो युवती ने मना कर दिया. इससे वो गुस्से में आ गया और उसने गुस्से में उसका गला चाकू से रेत दिया. इसके बाद पैर की भी नस काट दी. हत्या करने के बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे बोरे में भरा और रात को एक्टिवा से झरना नाला ले जाने लगा. लेकिन जवाहरपुर पर उसकी गाड़ी असंतुलित हो गई और बोरा गिर गया. इस पर वह घबरा गया और शव को वहीं छोड़कर चला गया.