आगरालीक्स…सनसनीखेज, आगरा में होटल के अंदर से आ रही थीं युवती की बचाओ—बचाओ की चीखें. गेट तोड़कर अंदर घुस गए लोग…पुलिस भी पहुंच गई. जानिए क्या है पूरा मामला
आगरा में शुक्रवार शाम को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है और ये मामला है एक युवती के अपहरण का. रामबाग स्थित एलएस होटल में एक युवती की चीखें आ रही थीं. आरोप है कि तीन युवक उसके बाल व हाथ पकड़कर अपहरण की कोशिश कर रहे थे. विरोध में युवती ने होटल का शीशा तोड़ते हुए बचाओ बचाओ की अवाजों लगाना शुरू कर दी. इसे सुनकर आसपास के लोग रुक गए और उनमें से कुछ लोगों ने गेट तोड़ दिया और युवती को सुरक्षित बाहर निकाला. सूचना पर पुलिस भी आ गई. पुलिस ने यहां से चार युवतियां और तीन युवकों को हिरासत में लिया है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना शाम करीब चार बजे की है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नुनिहाई स्थित एक कारखाने की ओर जा रहे दो युवक राहुल भदौरिया और राहुल गौतम ने देखा कि तीन युवक एक युवती की चोटी ओर हाथ पकड़कर उसे जमीन पर घसीटते हुए जबरन कार में डालने की कोशिश कर रहे हैं. युवती लगातार विरोध कर रही थी लेकिन युवक उसके पैर पकड़कर जबरन खींच रहे थे. वहां कुछ लोग जुट गए और उन्होंने विरोध किया तो आरेापियों ने हाथापाई कर दी. इसके बाद युवक युवती को बाल पकड़कर खींचते हुए होटल के अंदर ले गए.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार होटल के कमरे में युवती ने शीशा तोड़कर बचाओ बचाओ की आवाजें लगाना शुरू कर दी. इस पर लोगों ने होटल का गेट तोड़ दिया. सूचना पर पुलिस भी आ गई और होटल के अंदर से युवती को मुक्त कराया. आरोप है कि होटल संचालक और उसकी महिला मित्र उसे जबरन देह व्यापार में धकेलना चाहते थे. पुलिस को देखते ही होटल संचालक दो युवतियां मौके से फरार हो गए. पुलिस ने होटल में से चार युवती व तीन युवकों को हिरासत में लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.