आगरालीक्स …Agra News: आगरा में निर्माणाधीन मकान की सीढ़िया भरभरा कर गिरी, सैन्यकर्मी के बेटे की मौत।
आगरा के बाह के बेसंगपुरा के रहने वाले धर्मेंद्र सिंह सेना में कार्यरत हैं और अयोध्या में तैनात हैं। उनकी पत्नी भूरी देवी, बड़ा बेटा 12 साल का अर्पित और दो जुड़वा बेटे बाह में ही परिवार के साथ रहते हैं। यहां तहसीलदार का घर बन रहा था।
सीढ़ियों में मलबे में दबे अर्पित सहित दो मजदूर
निर्माणाधीन भवन में सीढ़ियों के लिए पत्थर लगाए गए थे, मजदूर काम कर रहे थे, अर्पित अपने जुड़वा भाई रामू और श्यामू के साथ निर्माणाधीन मकान के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक पत्थर टूट गया। इससे सीढ़ियां गिर गईं। मलबे में अर्पित के साथ ही मजदूर आरिफ और आलिम दब गए, जबकि अर्पित के दो जुड़वा भाई रामू और श्यामू बाल बाल बच गए। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए, मलबे में दबे तीनों को बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन अर्पित की मौत हो गई। घर में कोहराम मचा हुआ है।