आगरालीक्स…फिर बढ़ने लगे सोने—चांदी के दाम. दो दिन में चांदी करीब 23 हजार रुपये बढ़ी तो वहीं सोना भी 8 हजार रुपये के करीब बढ़ा…जानें अब कितनी है कीमत
सोने चांदी के दामों फिर से बढ़ोतरी होना शरू हो गई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार सर्राफा बाजार में बुधवार को 10 ग्राम 24 कैरेट का सोने का भाव 5,096 रुपये बढ़ा जो कि अब 1,56,625 रुपये हो गया है. दो दिन में सोना 7,879 रुपये महंगा हुआ है. वहीं चांदी की कीमत आज 18,497 रुपये बढ़ी है जोकि अब 2,82,462 रुपये प्रति किलो हो गई है. दो दिन में चांदी की कीमतों में 22,962 रुपये की बढ़ोतरी हुई हे.तीन दिन गिरावट के बाद बढ़ रहे दाम
सोने—चांदी के दाम दो दिन से बढ़ रहे हैं लेकिन इससे पहले तीन दिन 30 जनवरी, 1 और दो फरवरी को इनकी कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली थी. मुनाफा वसूली के कारण यह गिरावट आई थी. अब लोग वापस सोने—चांदी मं खरीदारी कर रहे हैं.