आगरालीक्स…आगरा में आटिज्म के बच्चों का Geniuslane Centre. नीरव निकुंज में लंदन के डॉक्टर राहुल भरत की देखरेख में अत्याधुनिक इलाज. संपर्क करें 05622990125, 9927048489
बच्चों में दिमागी विकास व व्यवहार संबंधी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं लेकिन इनके बारे में पता नहीं चल पाता है जिससे ये बच्चे हर क्षेत्र में पिछड़ते जाते हैं. पिछले कुछ समय से आटिज्म की समस्या तेजी से बढ़ी है. आटिज्म स्पैक्ट्रम डिसआर्डर से पीड़ित बच्चों को चलने—बोलने में समस्या आती है. वे एक ही काम करने में लगे रहते हैं. अपने हमउम्र बच्चों के साथ घुलते मिलते नहीं हैं. इसक असर उनकी पढ़ाई पर भी पड़ता है. ऐसे बच्चों को अगर समय से इलाज मिल जाए तो वो मुख्य धारा में लौट सकते हैं.आगरा में पहला बच्चों का न्यूरोलॉजी सेंटर
लंदन के डॉ राहुल भरत के अनुसार आगरा में Geniuslane Child Development Centre नीरव निकुंज, होली पब्लिक स्कूल के सामने सिकंदरा पर बच्चों का पहला न्यूरोलॉजी सेंटर है. यहां मिर्गी के दौरे, आटिज्म स्पैक्ट्रम डिसआर्डर, सेरेब्रल पाल्सी, मोटर डिले, अटेंशन डेफिसिएट हाइपर एक्टिविटी डिसआर्डर, डिस्लैक्सिया, स्पीच डिले, एजुकेशन डिफिकल्टी, कम्युनिकेशन डिफिकल्टीज, इंटलैक्चुअल डिसएबिलिटी, डाउन सिंड्रोम सहित अन्य बच्चों की न्यूरोलॉजिकल बीमारियों का इलाज किया जा रहा है.