आगरालीक्स…आगरा के सिकंदरा पर जरूरतमंदों के लिए 10 रुपये में भोजन. ओसवाल फाउंडेशन ने शुरू की भोजनालय की सेवा
आगरा के सिकंदरा चौराहे पर जरूरतमंदों के लिए 10 रुपये में भोजन की सुविधा उपलब्ध की गई है. ओसवाल फाउंडेशन की ओर से यहां भोजनालय शुरू किया गया जहां लोग सिर्फ 10 रुपये में भोजन कर सकते हैं. ओसवाल फाउंडेशन का शहर में यह चौथा भोजनालय है. अभी तक यह भोजनालय संजय प्लेस में प्रसादम के साथ, हरीपर्वत चौराहे पर एवं लेडी लॉयल अस्पताल के बाहर अम्मा जी के ढाबे पर चल रहे हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए ओसवाल फाउंडेशन ने अपना चौथा भोजनालय सिकंदरा चौराहे पर मंदिर के पास पंडित जी पूरी वाले के यहां शुरू किया है. ये मिलेगा खानाइसमें ₹10 में 6 पूड़ी, दो सब्जी, रायता, अचार एवं पेठे की मिठाई दी जाती है. इसकी टाइमिंग सुबह 11:00 बजे से 3:00 बजे तक है. फाउंडेशन की शोभा जैन ने बताया कि यह तो शुरुआत है आने वाले समय में जरूरतमंदों के लिए हम आगरा शहर के हर कोने में भोजनालय शुरू करेंगे. फाउंडेशन के नरेश जैन ने बताया कि जरूरतमंदों के लिए भोजन उपलब्ध कराने के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्र जैसे चिकित्सा एवं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में भी फाउंडेशन कार्य कर रहा है.