फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के लिए प्रवेश न मिलने पर छात्रों का हंगामा. हाइवे किया जाम
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई हैं. लेकिन परीक्षा के पहले दिन ही आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर हंगामा हो गया. केंद्रीय विद्यालय हजरतपुर में परीक्षा में देर से पहुंचे परीक्षार्थियों को प्रवेश नहीं मिला. इस पर आक्रोशित छात्रों ने हाइवे पर जाम लगा दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा कर हटा दिया.देरी से पहुंचने पर नहीं दिया गया प्रवेश
बताया जाता है कि 16 से 17 परीक्षार्थी देरी से केंद्र पर पहुंचे जिसके कारण उन्हें प्रवेश नहीं मिल सका. केंद्र पर 10 बजे तक ही प्रवेशकी अनुमति थी लेकिन कई परीक्षार्थी टाइम के बाद पहुंचे. उन्होंने गेट खुलवाने के लिए काफी अनुरोध किया लकिन प्रवेश नहीं दिया गया. इससे आक्रोशित होकर उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया और सड़क पर बैठकर हाइवे जाम कर दिया.