आगरालीक्स…आगरा लेखपाल संघ के चुनाव में लेखा परीक्षक के पद पर जीते वीरेंद्र बघेल..जानिए किस पद पर कौन जीता…ली शपथ
आगरा लेखपाल संघ का द्विवार्षिक चुनाव रविवार को तहसील सदर आगरा के सभागार में सम्पन्न हुए. इसमें 252 लेखपालों में से 227 लेखपालों ने उपस्थित रहकर मतदान किया. चुनाव के बाद मतगणना की गई जिसमें लेखा परीक्षक के पद पर वीरेंद्र बघेल जीते हैं. उनको 136 मत मिले जबकि कृष्णकांत त्यागी को 81 वोट मिले. वहीं कोषाध्यक्ष पद पर हरिअनंत कुलश्रेष्ठ जीते. उनको 125 मत मिले जबकि उमाशंकर परमार को 93 वोट ही मिल सके. उपमंत्री के पद पर रूबीना मलिक जीती हैं. इनको 122 मत मिले जबकि इसी पद पर जॉन मेजर को 76 और मोनू बघेल को 20 मत मिले. जिला मंत्री के रूप में गगन कुशवाह विजयी हुए हैं. उनको 113 मत मिले जबकि सतवंत सिंह को 106 वोट मिले. कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर अमित कटारा जीते हैं. इन्होंने अमित कुमार को 41 वोटों से हराया. वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर कृष्णकांत यादव ने मात्र चार वोटों से जीत हासिल की है. उन्हें 112 वोट मिले जबकि संतोष राजपूत को 108 वोट मिले. जिलाध्यक्ष के पद पर वीरपाल सिंह ने बड़ी जीत हासिल की. इनको 143 वोट मिले जबकि जितेंद्र उपाध्याय को 68 और रामअवतार यादव को 14 मत मिले.