आगरालीक्स…आगरा में टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का फीवर, जगह जगह लगी बड़ी स्क्रीन, कुछ ही देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत
टी20 विश्व कप का रोमांच आज चरम पर छाया हुआ है. संडे की छुट्टी के साथ टी20 विश्व कप फाइनल का क्रेज आगराइट्स के सिर चढ़कर बोल रहा है. हाल ये है कि आगरा में 30 से अधिक स्थानों पर स्क्रीन लगाई गई हैं. कुछ ही देर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खिताबी भिड़ंत शुरू हो जाएगी. अधिकतर लोग फाइनल मैच अपने परिवार और दोस्तों के साथ ही देखेंगे. संडे की छुट्टी ने बच्चों को भी क्रिकेट फाइनल मैच का क्रेजी बना दिया है. टीम इंडिया की जीत के लिए प्रार्थनाएंअहमदाबाद में खेले जा रहे टी20 विश्व कप फाइनल मैच में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए आगरा में जगह—जगह प्रार्थनाएं की जा रही हें. इसके साथ ही आरती, प्रार्थना, तिरंगा यात्रा, आतिशबाजी और मिष्ठान्न वितरण की तैयारियां भी जोर—शोर से चल रही हैं. शहर के चौराहों, बाजारों और कॉलोनियों में बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं. सेल्फी प्वाइंट पर हजारों लोगों की मौजूदगी में बड़ी स्क्रीनप लगाकर फाइनल मैच देखने की तैयारी की गई हे. तिरंगा चौक पर भारत माता की जयकारे लग रहे हैं.