आगरालीक्स…जेईई मेन 2026 सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका. एनटीए ने पोर्टल फिर से किया एक्टिव…
इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2026 सत्र 2 की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने उम्मीदवारों को आखिरी मौका दिया है. जो उम्मीदवार किसी वजह से अब तक अपना आवेदन पूरा नहीं कर पाए थे. उन उम्मीदवारों के लगातार अनुरोध के बाद बोर्ड ने रजिस्ट्रेशन विंडो को फिर से खोल दिया है. अब इच्छुक उम्मीदवार 13 मार्च 2026 को रात 9 बजे तक जेईईमेनडॉटएनटीएडॉटएनआईसीडॉट इन पर फार्म भर सकते हैं. एनटीए के नोटिफिकेशन के अनुसार जेईई मेन रजिस्ट्रेशन विंडो को आज यानी 12 मार्च को दोपहर से एक्टिव कर दिया गया है. हालांकि स्टूडेंट्स को समय का खास ध्यान रखना होगा क्योंकि यह विंडो केवल 13 मार्च की रात 9 बजे तक ही खुली रहेगी. इसके बाद आवेदन का कोई अवसर नहीं दिया जाएगा. एनटीए ने साफ कर दिया है कि इस बार फार्म में सुधार करने का कोई मौका नहीं मिलेगा. इसलिए आवेदन भरते समय पूरी सावधानी बरतना जरूरी है.