आगरालीक्स…आगरा में एसटीएफ ने पकड़ा प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू. रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का है आरोपी. शुभम लोनकर गैंग का है सदस्य
मुंबई में फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर फायरिंग करने के आरोपी प्रदीप शर्मा उर्फ गोलू को यूपी एसटीएफ ने अरेसट कर लिया है. प्रदीप को बाह से अरेस्ट किया गया है और यह शुभम लोनकर गैंग का सदस्य है. यह गैंग अंतराष्ट्रीय स्तर का है. प्रदीप उर्फ गोलू रोहित शेट्टी के आवास पर दहशत व रंगदारी के उद्देश्य से की गई फायरिंग के मामले में वांछित चल रहा था.एसटीएफ ने प्रदीप उर्फ गोलू को बाह थाना क्ष्ज्ञेत्र के महावीर नगर पक्की तलैया बिजौली से अरेस्ट किया है. प्रदीप यहीं का रहने वाला है और इसकी उम्र 23 साल है. पूछताछ में आरोपी ने बताया कि शुभम लोनकर गैंग के फेसबुक व इंस्टाग्राम पोस्ट देखकर वह प्रभावि हुआ था और वर्चस्त दिखाने की योजना बनाई थी.