आगरालीक्स…आगरा के डीईआई की छात्रा मोहिनी को दिल्ली में मिला ‘जल शक्ति हैकाथॉन 2025’ पुरस्कार. पानी से माइक्रोप्लास्टिक्स को हटाने पर किया शोध. एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि मिली.
आगरा के दयालबाग स्थित दयालबाग शिक्षण संस्थान (डीईआई) के बीएससी (Honours) केमिस्ट्री की छात्रा मोहिनी सिंह को प्रतिष्ठित 'जल शक्ति हैकाथॉन 2025' पुरस्कार प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें 'विश्व जल दिवस' के अवसर पर डॉ. अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर (DAIC), नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल द्वारा दिया गया।
मोहिनी सिंह ने "जल से माइक्रोप्लास्टिक्स को हटाने के लिए एक अधिशोषक-आधारित तकनीक का विकास" का प्रोजेक्ट बनाया और यह शोध कार्य पोइया घाट (बैकुंठधाम) स्थित यमुना नदी तट पर DEI की नदी विकास पहल का हिस्सा है। उनके इस सफल प्रोजेक्ट का निर्देशन रसायन विज्ञान विभाग की डॉ. पुष्पा साहनी द्वारा किया गया है। पुरस्कार राशि में मोहिनी को एक लाख रुपये की धनराशि मिली है।
भविष्य की संभावनाएंभारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय ने इस प्रोजेक्ट की क्षमता को देखते हुए छात्रा से 'प्रूफ ऑफ कॉन्सेप्ट' (Proof of Concept) प्रस्तुत करने को कहा है। इसके सफल होने पर मंत्रालय द्वारा आगे के अनुसंधान (R&D) के लिए अतिरिक्त वित्त पोषण और पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा।