यूपीलीक्स..अयोध्या में रामनवमी पर दोपहर 12 बजे होगा रामलला का सूर्य तिलक. लाइव होंगे सूर्य तिलक. पूरे दिन श्रद्धालु कर सकेंगे भगवान के दर्शन
अयोध्या में रामनवमी का पर्व उल्लास और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. हर घर में रामलला के जन्मोत्सव की तैयारियां की जा रही हैं. वहीं राम मंदिर में दोपहर 12 बजे रामलला का सूर्य तिलक होगा. उनके माथे पर सूर्य तिलक कार्यक्रम देश विदेश में आकर्षक का केंद्र होगा जिसकी तैयारी तकनीकी टीम कर रही है. वहीं प्रभु राम के जन्मोत्सव की तैयारी सुबह से ही विविध अनुष्ठानों के साथ शुरू हो जाएगाी. रामलला को दुग्ध, दही, शहद और सरयू जल से स्नान करवा कर कीमती आभूषणों व पोशाक धारण करवाया जाएगा. पूरे दिन होंगे रामलला के दर्शनरामनवमी के अवसर पर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूरे दिन श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे. मंदिर ट्रस्ट की ओर से जानकारी दी गई कि सुबह 6 बजकर 30 मिनट से अनुष्ठान शुरू होंगे जो कि 11 बजे तक चलेंगे. रामनवमी पर कपाट बंद नहीं होंगे ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकें. दोपहर 12 बजे भगवान राम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा.