यूपीलीक्स…यूपी के कौशांबी में बड़ा हादसा, हाइवे पर खड़े ट्रॉला में जा घुसी पिकअप, 7 लोगों की मौत. माता के दर्शन करके लौट रहे थे पिकअप सवार
यूपी के कौशांबी से दर्दनाक हादसा घटित हुआ है. फतेहपुर जिले के बड़ोखर इलाके से कड़ा धाम स्थित मां शीतला के दर्शन करके आ रहे दर्शनार्थियों की पिकअप गाड़ी हाइवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रॉले में जा घुसी. हादसे में पिकअप सवार सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 18 श्रद्धालु घायल हुए हैं. सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्प्ताल में भर्ती कराया है.हादसा कानपुर प्रयागराज हाइवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के पास हुआ. पिकअप में करीब 25 लोग सवार थे जिनमें महिलाएं और बच्चे भी थे. सभी लोग फतेहपुर के मलवां क्षेत्र के बड़ोखर गांव के रहने वाले थे और रामनवमी पर शीतला धाम दर्शन के लिए पिकअप बुक कराकर गए थे. माता के दर्शन करने के बाद वापस लौटते समय करीब पौने चार बजे पिकअप सड़क किनारे ट्रॉला में जा घुसी.