फिरोजाबादलीक्स…लव मैरिज का खौफनाक अंत. पति ने पत्नी की धारदार हथियार से की हत्या. पहले पति को छोड़कर महिला ने की थी लव मैरिज
फिरोजाबाद के नगला सिंघी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक व्यक्ति् ने अपनी पत्नी की धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. मृतक महिला ने अपने पहले पति को छोड़कर लव मैरिज की थी. हत्या के बाद इसकी तीन बेटियां बेसहारा हो गई हैं.घटना ग्राम रामपुर की है. पुलिस को यूपी 112 पर लक्ष्मी नाम की एक महिला ने सूचना दी कि उसके जीजा ने उसकी बहन की हत्या कर दी है. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा 25 साल की सीमा देवी पत्नी गोविंद शुक्ला का शव जमीन पर था. उसके पेट पर नुकीले हथियार से वार किया था. आरोप है कि पति गोविंद ने उसकी हत्या की है और वारदात के बाद फरार है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. आरोपी की तलाश की जा रही है. बताया जाता है कि पिछले तीन दिन से पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.