आगरालीक्स…फिरोजाबाद में दो डंपरों की आमने—सामने की भिड़ंत. तेज धमाके के साथ लगी आग. दोनों ड्राइवरों की दर्दनाक मौत
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक घटना सामने आई है. एटा और फिरोजाबाद की सीमा पर इसौली चौराहे के पास दो डंपरों की आमने सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई. तेज धमाके की आवाज के साथ दोनों डंपरों में भीषण आग लग गई. दोनों ही डंपरों के चालकों की मौके पर ही मौत हो गई. दो अन्य घायल हुए हैं. पुलिस के साथ दमकल विभाग की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया. लेकिन तब तक दोनों डंपर जलकर खाक हो चुके थे.हादसा शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ. एक डंपर टूंडला से एटा की ओर जा रहा थ जबकि दूसरा डंपर एटा से टूंडला की ओर आ रहा था. इमलिया डेयरी के पास दोनों में आमने सामने की टक्कर हुई जिसके बाद दोनों डंपरों में आग लग गई. दोनों ही डंपर के चालक सुरेश निवासी मुरैना मध्य प्रदेश और भरतलाल निवासी धौलपुर की मौत हो गई.