Monday , 20 April 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Publication of Final Voter List after SIR in Agra on April 10…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Publication of Final Voter List after SIR in Agra on April 10…#agranews

142

आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर के बाद कल मतदाता सूची जारी की जाएगी. नाम, पता सहित अन्य गड़बड़ी में 15 दिन तक संशोधन करा सकते हैं. जानें पूरी प्रक्रिया

आगरा में पिछले साल से शुरू हुई मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की फाइनल और अंतिम लिस्ट शुक्रवार 10 अप्रैल को प्रकाशित की जाएगी. यह सूची सभी मतदान स्थलों पर एक सप्ताह तक उपलब्ध रहेगी. गुरुवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने जानकारी दी कि मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का कार्य दावा-आपत्ति के बाद लगभग पूरा हो गया है. भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 10 अप्रैल को अंतिम सूची का प्रकाशन होगा. आगरा में एसआईआर में 6.37 लाख मतदाताओं के नाम काटे गए हैं. पहले नौ विधानसभा सीटों पर 36 लाख मतदाता थे अब 29.62 लाख मतदाता रह गए हैं.

सभी विधानसभा के मतदान केंद्रों पर होगी उपलब्ध
उन्होंने बताया कि अर्हता तिथि 01-01-2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 कार्यक्रम के अन्तर्गत जनपद-आगरा की समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों -86-एत्मादपुर 87-आगरा कैन्टोनमेंट (अ०जा०), 88-आगरा दक्षिण, 89-आगरा उत्तर 90-आगरा ग्रामीण (अ०जा०), 91-फतेहपुर सीकरी, 92-खेरागढ़, 93-फतेहाबाद एवं 94-बाह, के समस्त मतदेय स्थलों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यालय एवं जिला निर्वाचन कार्यालय में दिनांक 10-04-2026 को अन्तिम प्रकाशन किया जायेगा. सर्वसाधारण के निःशुल्क निरीक्षण हेतु अन्तिम प्रकाशन अवधि दिनांक 10-04-2026 से 17-04-2026 तक मतदेय स्थलों पर नियुक्त बूथ लेवल अधिकारी संबंधित निर्वाचक नामावली के साथ उपस्थित रहेगें.

15 दिन तक करा सकते हैं संशोधन
अपर जिलाधिकारी नगर यमुनाधर चौहान ने बताया कि इस संबंध में विधानसभा व मतदेय स्थल के आधार पर अंतिम मतदाता सूची तैयार है, जनपद में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के लिए सभी आवश्यक तैयारी पूरी कर ली गई हैं. बूथ लेवल अधिकारी 10 अप्रैल से एक सप्ताह तक अपने-अपने मतदेय स्थलों पर रहकर मतदाता सूची को जन सामान्य के निरीक्षण के लिए उपलब्ध कराएंगे. जनपद के समस्त मतदाता अपने निकटतम मतदेय स्थल पर जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर अपना नाम, पता अथवा अन्य विवरणों की शुद्धता की पुष्टि कर लें. किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित बीएलओ, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से संपर्क कर समस्या का समाधान करा सकते हैं. संबंधित मतदाता 15 दिन के भीतर जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) के यहां अपील कर सकेंगे. जिला निर्वाचन अधिकारी के फैसले से भी संतुष्ट नहीं हुए तो यह फैसला आने के 30 दिन के भीतर मुख्य निर्वाचन अधिकारी के यहां अपील कर सकते हैं.

विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या
एत्मादपुर 4.20 लाख
आगरा कैंट 3.35 लाख
आगरा ​दक्षिण 2.75 लाख
आगरा उत्तर 3.33 लाख
आगरा ग्रामीण 3.74 लाख
फतेहपुर सीकरी 3.30 लाख
खेरागढ़ 3.05 लाख
फतेहाबाद 2.95 लाख
बाह 2.91 लाख

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

बिगलीक्स

Utrakhand News: Chardham Yatra Start, Gangotri Dham open for devotees

उत्तराखंडलीक्स …आज अक्षय तृतीया से चारधाम यात्रा शुरू हो गई। जय मां...

error: Content is protected !!