मथुरालीक्स…मथुरा में आईपीएल मैचों पर सट्टेबाली करने वाला बड़ा नेटवर्क पकड़ा. मकान में छापा मारकर छह बुकी दबोचे. इनमें एक भाजपा से जुड़ा नेता भी शामिल
आगरा मंडल के मथुरा जिले में पुलिस ने आईपीएल मैचों में सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने बुधवार रात एक मकान में छापा मारकर छह बुकी को दबोचा है. इनमें एक भाजपा नेता भी बताया जा रहा है. मथुरा पुलिस ने गोकुल बैराज के पास स्थित मकान में छापा मारा. पुलिस को यहां आईपीएल मेचों में लाखों रुपये की सट्टेबाजी होने की सूचना मिली थी.पुलिस ने जब छापा मारा तो यहां अफरातफरी मच गई. टीम ने यहां से 1.63 लाख कैश, 11 मोबाइल, एक लैपटॉप, कैलकुलेटर तथा सट्टेबाजी में शामिल अन्य सामान बरामद किया है. यह लोग आनलाइन माध्यम से मैचों पर हाथ जीत के दांव लगा रहे थे और इनका नेटवर्क शहर के कई हिस्सों में फैला था.
पकड़े गए बुकी के नाम1.आदिल पुत्र अब्दुल सलाम उम्र 35 वर्ष निवासी मस्जिद के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार जनपद मथुरा।
2.रिजवान पुत्र फारूख उम्र 28 वर्ष निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे जाटव मोहल्ला औरंगाबाद थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
3.किशोर पुत्र गोकुलचन्द उम्र 40 वर्ष निवासी पी0आर0 हॉस्पिटल के पीछे मां अन्नपूर्णाधाम कॉलोनी थाना गोविन्दनगर जनपद मथुरा।
4.मुकेश कुमार पुत्र भगवान दास उम्र 32 वर्ष निवासी रेजीमेन्टल बाजार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
5.बाकेबिहारी पुत्र श्यामसुन्दर शर्मा उम्र 43 वर्ष निवासी 514 आढत बाजार थाना सदर बाजार जनपद मथुरा ।
6.बॉबी पुत्र मोहर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम तिवारी गढी पलिया थाना बसई मोहम्मदपुरा जनपद फिरोजाबाद ।