आगरालीक्स…आगरा की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला स्तरीय टूर्नामेंट में जीता सिल्वर मैडल. बचपन प्ले स्कूल की है छात्रा..
बचपन प्ले स्कूल एवं एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल, सिकंदरा, आगरा के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है कि विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा तनु गौतम ने ताइक्वांडो के जिला स्तरीय टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मैडल प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता Apeiron Taekwondo Association द्वारा चैतन्य टेक्नो स्कूल में आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।इस प्रतियोगिता में विद्यालय के ताइक्वांडो कोच अभेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में तनु गौतम ने शानदार प्रदर्शन किया और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रबंधन गुंजन गर्ग प्रधानाचार्य मोहित गर्ग, परनिता निगम (काउंसलर), दीप्ति चौहान (कोऑर्डिनेटर) एवं समस्त स्टाफ ने इस उपलब्धि पर छात्रा को बधाई दी तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण है और अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत भी है।