Thursday , 4 June 2026
Home एजुकेशन Agra Live News: The Assistant Professor Selection Re-examination will be held at 7 centers in Agra on April 18 and 19…#agranews
एजुकेशन

Agra Live News: The Assistant Professor Selection Re-examination will be held at 7 centers in Agra on April 18 and 19…#agranews

204

आगरालीक्स…आगरा के 7 केंद्रों पर 18 व 19 अप्रैल को होगी सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा. 33 विषयों में कुल 10455 अभ्यर्थी परीक्षा में होंगे शामिल…कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में होगी परीक्षा

18 व 19 अप्रैल 2026 को उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित होने वाली सहायक आचार्य चयन पुनर्परीक्षा (विज्ञापन सं0-51) को नकल विहीन, शुचितापूर्ण सकुशल एवं निर्विवाद रूप से संपन्न कराये जाने के संबंध में, मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने वीसी के माध्यम से निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा सहायक आचार्य चयन परीक्षा (विज्ञापन संख्या-51) 06 मंडल मुख्यालयों, जनपद प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा व गोरखपुर में विभिन्न कॉलेजों विद्यालयों/संस्थानों में बने 53 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो पालियों में 09.30 बजे से 11.30 बजे तक तथा अपरान्ह 02.30 बजे से 04.30 बजे तक आयोजित होगी। तदक्रम में उक्त परीक्षा को नकलविहीन, शुचितापूर्ण, सकुशल, शान्तिपूर्ण एवं निर्विवाद ढंग से सम्पन्न कराने व परीक्षा के सुचारू संचालन हेतु जिला प्रशासन, पुलिस एवं कोषागार के पूर्ण समन्वय, सहयोग स्थापित कर परीक्षा सम्पन्न कराई जाए।

बैठक में मंडलायुक्त महोदय नगेंद्र प्रताप ने उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित सहायक आचार्य चयन परीक्षा में एक अपर जिलाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित करने, जनपद के प्रत्येक केंन्द्र हेतु एक सेक्टर मजिस्ट्रेट तथा प्रत्येक केन्द्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाने, कोषागार में गोपनीय सामग्री को डबल लॉकर में सुरक्षित रखवाये जाने हेतु सम्पूर्ण व्यवस्थायें सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए। परीक्षा दिवस पर कोषागार से गोपनीय सामग्री निर्गत कराना तथा परीक्षा केन्द्रों तक पहुँचाया जाना, जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र व्यवस्थापकों के माध्यम से आवश्यक व्यवस्थायें यथासमय सुनिश्चित किया जाना। परीक्षा केन्द्रों पर शान्तिपूर्ण, नकलविहीन एवं शुचितापूर्ण ढंग से परीक्षा को सम्पन्न किये जाने हेतु आवश्यक आदेश/निषेधाज्ञा आदि जारी करना। परीक्षा उपरान्त आयोग के निदेशानुसार निर्दिष्ट अधिकारियों के द्वारा गोपनीय सामग्री को समुचित सुरक्षा व्यवस्था में आयोग कार्यालय में हस्तगत कराये जाने की व्यवस्था करना, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी, क्लॉक रूम, विद्युत, पेयजल, शौचालय, फर्नीचर इत्यादि सभी मानकों की जांच करने तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक आदि की गुणवत्तापूर्ण ट्रेनिंग, ब्रीफिंग आदि कराए जाने को संबंधित को निर्देशित किया।

मण्डल आयुक्त ने कहा कि उ०प्र० शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित सहायक आचार्य (विज्ञापन संख्या-51) की यह परीक्षा अति महत्वपूर्ण व संवेदनशील है। अतः उक्त परीक्षा को नकल विहीन, निष्पक्ष एवं शुचितापूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु अपने स्तर से योग्य व कुशल अधिकारियों को विभिन्न दायित्वों के निर्वहन हेतु नामित कर उनका प्रशिक्षण, ब्रीफिंग आदि समय से कराते हुए अपने कुशल मार्गदर्शन में आयोग की इस प्रतिष्ठापूर्ण परीक्षा को सम्पन्न कराए जाने हेतु ससमय तैयारी पूर्ण की जाए।
ये होंगे केंद्र
उक्त परीक्षा हेतु जनपद में 07 परीक्षा केंद्र 1- सेंट जोन्स कालेज ब्लाक-ए,एम०जी०रोड आगरा, 2- सेंट जोन्स कालेज ब्लाक-बी एम०जी०रोड आगरा, 3-श्री केदारनाथ सेक्सरिया आर्य कन्या इं०का० यमुना किनारा बेलनगंज, 4-साकेत विद्यापीठ इं०का० साकेत कालोनी शाहगंज आगरा, 5-राजकीय इण्टर कॉलेज पचकुंया शाहगंज आगरा, 6- राजा बलवंत सिंह इण्टर कॉलेज खंदारी आगरा, 7-नगर निगम इण्टर कॉलेज ताजगंज पुरानी मण्डी कॉसिंग को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है। जनपद में 18 अप्रैल को प्रथम पाली में 2855, द्वितीय पाली में 2074 तथा 19 अप्रैल को प्रथम पाली में 2780 व द्वितीय पाली में 2746 कुल 10455 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

एजुकेशन

Baluni Classes students have made their mark in JEE Advanced

आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..

एजुकेशन

Agra Live News: Ishan College student selected in Tata Consultancy Services (TCS)…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के छात्र का Tata Consultancy Services (TCS) में...

एजुकेशन

The constable recruitment exam in Uttar Pradesh, including Agra, will be held from June 8 to 10. Board instructions

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में सिपाही भर्ती परीक्षा में कलावा, मंगलसूत्र जैसे धार्मिक...

एजुकेशन

Agra Live News: Joint B.Ed Entrance Examination 2026 concluded peacefully in 72 districts of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के 72 जिलों में शांतिपूर्ण संपन्न हुई संयुक्त बीएड...

error: Content is protected !!