आगरालीक्स…Agra News: आगरा में तालाब में डूबा युवक, कई घंटे चला रेस्क्यू आपरेशन, युवक का शव मिला।
आगरा के फतेहाबाद के नौफरी निवासी 32 साल का उदयभान सिंह मंगलवार शाम को घर से गया था, रात तक उसके न लौटने पर परिजन तलाश में जुट गए। गांव के तालाब के पास में उदयभान सिंह की चप्पल पड़ी हुई थी, ग्रामीणों को शक हुआ कि उदयभान तालाब में तो नहीं गिर गया है, पुलिस को सूचना दी गई। रात में तलाब में तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला।
रेस्क्यू आपरेशन के दौरान मिला शव
बुधवार सुबह पुलिस की टीम ने तालाब में रेस्क्यू आपरेशन चलाया। इस दौरान उदयभान सिंह का शव मिल गया है, पुलिस जांच में जुटी है।