आगरालीक्स…आगरा में जब आसमान से आग बरस रही थी उस समय सैकड़ों लोग जाम में फंसे थे, आज पारा 41 डिग्री को पार कर गया। 15 अप्रैल को आगरा में पिछले पांच सालों का तापमान देखें…
आगरा में प्रचंड गर्मी का दौर शुरू हो गया है. सुबह से ही सूर्य की लालिमा छाने लगती है जो कि 10 बजे तक चमकीली हो जाती है और फिर दोपहर में इतनी तेज धूप होती है कि उसमें ठहरना मुश्किल हो रहा है. बुधवार को गर्मी ने अपने सख्त तेवर दिखाए. रिकॉर्ड गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया. धूप में निकलने वाले लोग परेशान हो गए.जाम ने किया बेहाल
एक तो पारा 41 के पार और ऊपर से जाम. आगरा में दोपहर 1 बजे से तीन बजे तक जाम की विकट स्थिति रही. मदिया कटरा से लेकर दिल्ली गेट तक और हरीपर्वत से लेकर घटिया आजम खां तक जाम में लोग फंसे रहे. स्कूलों की छुट्टियों का समय होने के कारण हर ओर जाम लगा रहा. भगवान टाकीज हो या फिर सिकंदरा, बोदला हो या फिर कमला नगर. हर ओर जाम ने बेहाल कर दिया.
आईएमडी के अनुसार बुधवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह इस सीजन का सबसे अधिक तापमान है. वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज 15 अप्रैल को पिछले पांच साल का रिकॉर्ड गर्मी ने तोड़ा है.
साल, अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान
2026, 41.1, 21.5
2025, 37.7, 21.8
2024, 40, 24
2023, 41.3, 22.3
2022, 42.1, 24.5
2021, 41.1 25.4