आगरालीक्स…आगरा के परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने के विरोध में एकजुट हुए ब्राह्मण समाज का जमकर प्रदर्शन. मानी गईं इनकी तीन मांगें. जानें इनके बारे में
आगरा में 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर कुछ लोग आवास विकास कॉलोनी सिकंदरा स्थित परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनक चढ़ गए और यहां नीला झंडा लगा दिया था. इसके विरोध में ब्राह्मण समाज ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ रात में मुकदमा दर्ज कर लिया था. बुधवार सुबह एक बार फिर से ब्राह्मण समाज के लोग एकजुट हुए.
परशुराम की तस्वीर लेकर पहुंचे लोग
बुधवार सुबह बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग भगवान परशुराम की तस्वीर लेकर पहुंचे. परशुराम चौक पर जूते चप्पल पहनकर नीला झंडा लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन करने लगे. सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया. काफी देर तक हंगामा चलता रहा. इस दौरान पुलिस से भी तीखी नोकझोंक हुई. मगर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने तक ब्राह्मण समाज के आक्रोश बढ़ता गया. आरोप लगाया कि पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है जबकि यह एक समाज की भावनाओं को आहत पहुंचाने वाला कृत्य है. झंडा फहराने वालों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए जमकर नारेबाजी की गई. ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल पुलिस आयुक्त दीपक कुमार से मिला. उन्होंने ब्राह्मण समाज की तीन मांगों पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया जिसके बाद धरना समाप्त हो गया.
- परशुराम चौक पर नीला झंडा फहराने वालों के खिलाफ और धाराएं बढ़ाई जाएंगी. सख्त कार्रवाई की जाएगी.
- सीसीटीवी से आरोपियों को चिन्हित करने के बाद 48 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.?
- परशुराम चौक पर पुलिस बूथ बनाई जाए.
इस दौरान प्रमुख रूप से
पार्षद गौरव शर्मा, मुकेश पालीवाल,पं. कैलाश नारायण मिश्रा, विपिन शर्मा (अध्यक्ष, परशुराम चौक समिति), सुनील पाराशर,डॉ. मदन मोहन शर्मा,नरेश दीक्षित,सुषमा जैन,पं. सुधीर शर्मा, शैलू पंडित, राहुल चतुर्वेदी,अनिल रावत,सचिन चतुर्वेदी, शंभूनाथ चौबे, दुर्गेश पांडे,सत्यप्रकाश दुबे, दिवाकर तिवारी, सुशील शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, राधा शर्मा,मंजू शर्मा, संजय शर्मा,गोविंद पाराशर, पवन समाधिया सहित बड़ी संख्या में सर्व समाज के लोग उपस्थित रहे.