आगरालीक्स…Agra News: आगरा के चिट फंड कार्यालय में तैनात कनिष्ठ लिपिक के खिलाफ विजिनेंस जांच में आय से ज्यादा खर्चा करने पर मुकदमा,रोडवेज के लिपिक को रिश्वत मांगने पर किया निलंबित। ( Agra Live News: FIR lodge against clerk of firm society And Chit fund Vigilance Agra sector police station )
एसीपी विजिलेंस आलोक शर्मा के अनुसार, शाहपुर, जौनपुर के रहने वाले अजय कुमार फम्र्स सोसाइटी एवं चिट फंड में कनिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। उनके खिलाफ 15 फरवरी 2024 को विजिलेंस की खुली जांच के आदेश दिए गए थे। शासन के निर्देश पर जांच शुरू हुई। जांच अवधि के दौरान पाया गया कि सभी वैध स्रोत से लिपित अजय कुमार ने 6316817 लाख रुपये की रकम अर्जित की लेकिन खर्चा 7926527 लाख रुपये किया।
अधिक खर्चा करने का नहीं दे सके जवाब
विजिलेंस जांच के दौरान लिपित अजय कुमार से पूछा गया कि आय से 1609710 रुपये ज्यादा खर्च किए गए ये रकम कहां से आई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इंस्पेक्टर विजिलेंस सत्यविजय सिंह ने विजिलेंस आगरा सेक्टर के थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
रोडवेज का लिपिक रिश्वत मांगने पर निलिंबित
रोडवेज के फोर्ट डिपो में बिल पास कराने के लिए बाबू रामवीर सिंह पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप लगाए, इसका आडियो भी वायरल हुआ। आगरा फोर्ट डिपो की सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शशिरानी ने रिश्वत मांगने के आरोप में बाबू रामवीर सिंह को निलंबित कर दिया है।