आगरालीक्स…आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी. किस मुद्दे पर करेंगे बात, यह क्लियर नहीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे. वे किस मुद्दे पर बोलेंगे, यह अभी नहीं बताया गया है लेकिन माना जा रहा है कि पीएम मोदी महिला आरक्षण के लागू होने के मुद्दे और संसद में पिछले दो दिनों के दौरान हुई घटनाओं पर बात कर सकते हैं. शुक्रवार को महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका था. इस बिल में लोकसभा सीटों को 543 से बढ़ाकर 816 करने और महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का प्रस्ताव था. बिल के पक्ष में 298 और विरोध में 230 वोट पड़े, जबकि इसे पास करने के लिए 352 वोटों की जरूरत थी.पीएम मोदी के देश के नाम प्रमुख संबोधन
8 नवंबर 2016 को रात 8 बजे नोटबंदी की घोषणा
8 अगस्त 2019 को रात 8 बजे जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद संबोधन
19 मार्च 2020 को रात 8 बजे कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कफ्यू की अपील की
24 मार्च 2020 को रात 8 बजे पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा
14 अप्रैल 2020 सुबह 10 बजे लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा
21 सितंबर 2025 रात 8 बजे जीएसटी बचत उत्सव की घोषणा
12 मई 2025 रात 8 बजे आपरेशन सिंदूर पर बात की