आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं मिलती है, पूर्व बंदियों को सेल्फ एंप्लाइमेंट या मेनस्ट्रीम में लाने के लिए ‘जेल चौपाटी’ दोबारा शुरू हो गई है। मेन्यू देख मुंह में पानी आ जाएगा।
आगरा में जेल चौपाटी एक बार फिर शुरू हो गई है। समाज सुधारकों का मानना है कि जेल से छूटने के बाद पुनर्वास चुनौतीपूर्ण है, क्योंकि सामाजिक कलंक, आपराधिक रिकॉर्ड और कम शिक्षा के कारण स्थायी रोजगार मिलना मुश्किल होता है। कैदी रिहाई के बाद शुरुआती वर्षों में बेरोजगारी का सामना करते हैं। नौकरी नहीं मिलती जो मानसिक अशांति पैदा करता है और अपराध की संभावना भी बढ़ा देता है। ऐसे में जेल चौपाटी सेल्फ एंप्लाइंटमेंट और पूर्व बंदियों को मेनस्ट्रीम में लाने का एक छोटा सा प्रयास है। जिला कारागार में स्वर्गीय डॉ. मनोज अग्रवाल की स्मृति में जेल चौपाटी को पुन: आरंभ किया गया। इसमें जेल अधीक्षक हरि ओम शर्मा, जेलर नागेश सिंह, राजेश रॉय, नवीन यादव एवं डॉ. नवीन गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।डॉ. नवीन गुप्ता ने बताया कि जो लोग जेल से बाहर आ चुके हैं वे जेल के बाहर स्टाल लगाकर सामान का विक्रय करेंगे जबकि सामान जेल के भीतर कैदी तैयार करेंगे। इससे उन्हें भी अपने परिवारों के लिए पैसे कमाने का एक अवसर मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों एवं जेल से बाहर आ चुके व्यक्तियों को रोजगार के अवसर प्रदान करना तथा उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना है। यह पहल समाज में पुनर्वास, सम्मान और स्वावलंबन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
मेन्यू : जेल चौपाटी
1— सांभर
2— वड़ा
3— इडली
4— गोल गप्पा
5— पाव भाजी
6— आलू टिक्की
7— मटर कुल्चा
इस पहल में टीम एसओएस की अहम भूमिका है। एसओएस के लीगल एडवाइजर एवं पूर्व न्यायधीश प्रवीण कुमार ने कहा कि पुनर्वास बेहद जरूरी है ताकि इन व्यक्तियों के द्वारा दोबारा कोई अपराध न हो। रोजगार मिलेगा तो इसकी संभावना न के बराबर होगी।
इस अवसर पर राजीव सिंघल ने स्व. डॉ. मनोज अग्रवाल के व्यक्तित्व, कृतित्व एवं समाज के प्रति उनके समर्पित योगदान पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनसमूह को उनके जीवन के प्रेरणादायी पक्षों से अवगत कराया। साथ ही डॉ. अरविंद जैन द्वारा डायबिटीज विषय पर एक महत्वपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित जनसमूह ने अत्यंत रुचि एवं गंभीरता से सुना।
मुख्य अतिथि के रूप में शारदा यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. परमानंद उपस्थित रहे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में आईआईटी रुड़की एलुमनाई आगरा चैप्टर के सेक्रेटरी महेश चंद्र, प्रदेश मंत्री भाजपा वीरेंद्र मित्तल, पूर्व न्यायाधीश एवं लीगल एडवाइजर प्रवीण कुमार, लायंस क्लब आगरा विशाल के प्रतिनिधियों सहित नरेश जैन, प्रमोद खंडेलवाल, सुनील गुप्ता, सुनील बंसल, सीए राकेश अग्रवाल, श्याम मोहन गुप्ता, आरबीएस कॉलेज से प्रो. सौम्या शर्मा, प्रो. राहुल, प्रो. विपिन अग्रवाल, आगरा कॉलेज से प्रो. स्मिता चतुर्वेदी, परिवार परामर्श केंद्र से प्रोफेसर हारून खान की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही। इसके अतिरिक्त किड्स वनस्थली पब्लिक स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थी, SOS के ड्राइवर्स एवं ऑटो ड्राइवर्स भी उपस्थित रहे, जिन्होंने अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
धरा चेतना फाउंडेशन के कलाकारों एवं विद्यार्थियों — अक्षय प्रताप सिंह, अभिषेक शुक्ला, गति सिंह तथा अहाना द्वारा संगीत के माध्यम से भावपूर्ण श्रद्धांजलि प्रस्तुत की गई, जिसने उपस्थित सभी लोगों को भावविभोर कर दिया। संचालन दीपाली सिंह ने किया।
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : "Jail Chowpatty" Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- dr naveen gupta agra
- Dr. Arvind Jain Agra
- Dr. Manoj Agrawal
- Jail Chowpatty Agra
- Team SOS Agra
- today news