आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक. दिन में बाहर निकलना कर रहा बीमार…
आगरा में गर्मी ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भीषण गर्मी के कारण लोगों की हालत खराब है. दिन में बाहर निकलना मतलब बीमारी को निमंत्रण देना जैसा हो रहा है. तेज धूप शरीर को झुलसा रही है. सबसे अधिक हालत खराब स्कूल से घर लौटने वाले बच्चों की हो रही है. दोपहर दो बजे के करीब ही स्कूलों में छुट्टी होती है और यह वही समय होता है जब गर्मी और धूप अपने चरम पर होती है. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा है. मौसम विभाग ने पहले ही इस सप्ताह लू का अलर्ट जारी किया हुआ है. तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.आईएमडी के अनुसार सोमवार को आगरा का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार इस बार गर्मी के तेवर काफी सख्त होने वाले हैं.
Past 24 Hours Weather Data
Maximum Temp(oC) (Recorded. on 20/04/26) 42.3
Departure from Normal(oC) NA
Minimum Temp (oC) (Recorded. on 20/04/26) 23.6
Departure from Normal(oC) 0.9