आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए 100 परसेंटाइल. चंडीगढ़ के आरुष सिंघल को एआईआर 1
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने जेईई मेन 2026 सेशन 2 पेपर 1 (बीई और बीटेक) का रिजल्ट जारी कर दिया है. 26 कैंडिडेट्स ने 100 परसेंटाइल हासिल कर टॉप किया है. पहले सेशन और दूसरे सेशन के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया है जिसमें 100 परसेंटाइल हासिल करने वाले 26 कैंडिडेट्स में से 12 पहले सेशन के और 14 दूसरे सेशन के कैंडिडेट्स हैं.
