आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में बेलनगंज में मल्टीस्टोरी मॉल के निर्माण के दौरान कैनरा बैंग की बिल्डिंग गिरी, बैंक में 20 25 कर्मचारी थी, लंच के चलते कर्मचारी बिल्डिंग के गिरते ही बाहर आ गए। जांच की जा रही है कि कोई मलबा में दबा तो नहीं है अभी तक किसी के दबे होने की पुष्टि नहीं हुई है। ( Agra Live News: Canara bank building collapse in Agra, Video)
आगरा के बेलनगंज भैरों बाजार में कैनरा बैंक की ब्रांच है। इसके बगल में ही मल्टीस्टोरी मॉल का निर्माण चल रहा है,मॉल के लिए भूमिगत दो मंजिला बेसमेंट की खोदाई की गई थी, इसके बगल में ही कैनरा बैंक है। गुरुवार दोपहर में बैंक में अधिकारी कर्मचारियों के साथ ही 20 25 लोग थे। दोपहर दो बजे बैंक में लंच ब्रेक हुआ, इस दौरान कर्मचारी और ग्राहक बाहर आ गए।
लंच ब्रेक के चलते बच गई जानकेनरा बैंक के कर्मचारी और ग्राहक दोपहर दो बजे बाहर आ गए, इसके कुछ देर बाद ही बैंक की छत और दीवार ढह गई, बैंक की दीवार को ढहती हुई देख कर्मचारी और ग्राहक जो बैंक के अंदर थे वे भी बाहर निकल आए। कुछ ही देर में बैंक का एक हिस्सा और छत ढह गई। बैंक की बिल्डिंग ढह जाने पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका पर बैंक के अधिकारियों ने भी छानबीन की लेकिन मलबे में किसी के दबे होने की जानकारी नहीं मिली है ऐहतियातन बैंक में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।