Wednesday , 2 September 2026
Home बिगलीक्स Agra Live News: Ajeet and Gurjeet complete 1400 km journey in 9 hours to donate blood for lung transplant patient…#agranews
बिगलीक्स

Agra Live News: Ajeet and Gurjeet complete 1400 km journey in 9 hours to donate blood for lung transplant patient…#agranews

414

आगरालीक्स…आगरा के अजीत और गुरजीत को सेल्यूट, लंग्स ट्रांसप्लांट करा रहे अंजान मरीज के लिए 1400 किमी का सफर तय करके ओ नेगेटिव ब्लड किया डोनेट

मानवता की मिसाल पेश करते हुए, लोकहितम चैरिटेबल ब्लड सेंटर कमला नगर आगरा के दुर्लभ ब्लड ग्रुप के रक्तदाता अजीत और गुरजीत सिंह ने किम्स हॉस्पिटल हैदराबाद में भर्ती एक मरीज के लंग्स ट्रांसप्लांट (फेफड़ा प्रत्यारोपण) के लिए 1400 किलोमीटर से अधिक की दूरी फ्लाइट से तय करके ओ-नेगेटिव (O-ve) रक्त दान किया। ओ-नेगेटिव सबसे दुर्लभ रक्त समूहों में से एक है, जिसे 'यूनिवर्सल डोनर' माना जाता है, और क्रिटिकल सर्जरी के समय इसकी उपलब्धता अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।

एटा का मरीज हो रहा है लंग्स ट्रांसप्लांट
(एटा के) एक मरीज पिछले कई महीनों से गंभीर फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहा था और उनके लिए लंग्स ट्रांसप्लांट ही एकमात्र विकल्प बचा था। ट्रांसप्लांट की जटिल सर्जरी के लिए ओ-नेगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी, जो अस्पताल के ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था एवं ट्रांसप्लांट विगत 12 घण्टों से चल रहा था, तब श्री संतोष कुमार गुप्ता (नवोदय गैस) ने ब्लड सेंटर के महासचिव अखिलेश अग्रवाल को केस की गंभीरता से अवगत कराते हुये मरीज के प्राणरक्षा हेतु विषय रखा जिस पर समन्वयक रोहित अग्रवाल (एड०) ने रक्तदाताओं से संपर्क साधा और आगरा से हैदराबाद जाकर रक्तदान करने के लिए उनकी सहमति प्राप्त की।

बिना समय गंवाए हैदराबाद के लिए हुए रवाना
जब यह सूचना रक्तदाता अजीत और गुरजीत सिंह तक पहुंची, तो उन्होंने बिना समय गंवाए, आगरा एयरपोर्ट से उड़ान भरकर हैदराबाद पहुंचने का निर्णय लिया। 1400 किमी से अधिक की यात्रा करके, उन्होंने मरीज को ऑपरेशन के दौरान ओ-नेगेटिव रक्त उपलब्ध कराया।

लोकहितम प्रबंधसमिति ने की सराहना
संस्था अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल व निदेशक संजीव कुमार जैन ने कहा, "लंग्स ट्रांसप्लांट जैसी बड़ी सर्जरी में रक्त की बहुत आवश्यकता होती है। ओ-नेगेटिव रक्तदाताओं का इतनी दूर से जाकर रक्तदान करना वाकई प्रशंसनीय है। यह निस्वार्थ सेवा न केवल मरीज की जान बचाने में मददगार साबित हुई, बल्कि अंगदान और रक्तदान के महत्व को भी रेखांकित करती है।" प्रबंधसमिति ने रक्तदाताओं के इस अभूतपूर्व सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। पूर्व में भी लोकहितम ब्लड बैंक द्वारा दुर्लभ ब्लड बॉम्बे ब्लड ग्रुप की आवश्यकता पड़ने पर महाराष्ट्र से दो डोनर आगरा बुलाए गए थे।

रक्तदाताओं का संदेश:
रक्तदान करने के बाद रक्तदाताओं ने कहा, "रक्तदान महादान है, और ओ-नेगेटिव दुर्लभ ब्लड ग्रुप होने के नाते यह हमारा फर्ज है कि हम जीवन की इस लड़ाई में किसी का सहारा बनें। 1400 किमी का सफर हमारे लिए कोई मायने नहीं रखता, जब सामने किसी की जान बचाने का मौका हो।"

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

बिगलीक्स

Accident News: Horrific accident involving a truck and bus on the Agra-Firozabad highway; 18 passengers injured.

फिरोजाबादलीक्स…आगरा—फिरोजाबाद हाइवे पर ट्रक और रोडवेज बस में भीषण एक्सीडेंट. मच गई...

बिगलीक्स

Agra News Live: Shops on Drain demolish by Nagar Nigam Team Agra

आगरालीक्स …आगरा में नाले में दुकान के समा जाने से बुजुर्ग महिला...

error: Content is protected !!