आगरालीक्स…बड़ी खबर, चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर लैंडिंग करते समय फ्लाइट में धमाका. बैग के अंदर रखा मोबाइल पावर बैंक फटा. कई यात्री घायल. इमरजेंसी में सभी को उतारा…
हैदराबाद से चंडीगढ़ आ रही इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट में चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा हो गया. लैंडिंग करते समय एक यात्री के बैग में रखा मोबाइल पावर बैंक तेज आवाज के साथ फट गया. इससे फ्लाइट में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और अफरातफरी फैल गई. कई लोग घायल भी हुए हैं. इमरजेंसी गेट खोलकर कई यात्रियों को उतारा गया.आग लगने के बाद हुआ धमाका
हैदराबाद से चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर आई इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट की 39—एफ सीट पर देवांश नाम का शख्स बैठा था. इसके बैग में मोबाइल पावर बैंक था. चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर दोपहर करीब 3 बजकर 32 मिनट पर लैंडिंग के दौरान अचानक पावर बैंक में आग लग गई. इसकी जानकारी क्रू मेंबस को दी गई लेकिन तब तक तेज आवाज के साथ पावर बैंक फट गया. जिससे फ्लाइट में धुआं फैल गया. इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई और चीख पुकार मचने लगी. इमरजेंसी गेट खोलने पर वहां से कई यात्री नीचे उतरने लगे. भगदड़ में एक महिला के पैर में चोट आई है. रिपोर्ट है कि कई यात्री भी घायल हुए हैं.