फिरोजाबादलीक्स….दर्दनाक, मोपेड सवार पति—पत्नी को डीसीएम ने मारी टक्कर. पति की मौके पर ही मौत. पत्नी की हालत भी गंभीर
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. आगरा से फिरोजाबाद जा रहे मोपेड सवार पति—पत्नी को मंगलवार शाम पीछे से आ रहे एक डीसीएम ने टक्कर मार दी. हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है. घटना थाना रामगढ़ के आगरा रोड स्थित अमीर होटल के सामने हुई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. वहीं घायल महिला का इलाज चल रहा है.आगरा से लौट रहे थे
कश्मीर गेट में रहने वाले 50 साल के सब्बीर अपनी पत्नी सुनहरा के साथ मोपेड से आगरा गए थे. शाम को वह आगरा से फिरोजाबाद वापस लौट रहे थे. शाम करीब पांच बजे अमीर होटल के पास पीछे से आ रहे डीसीएम ने उनको चपेट में ले लिया और टक्कर मार दी. सब्बीर डीसीएम के नीचे आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं सुनहरा गंभीर रूप से घायल हो गईं. डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निला.