उदयपुरलीक्स आगरा के होटल में ट्रेनिंग मैनेजर का हादसा, ट्रक ने 100 मीटर तक घसीटा।
आगरा के रहने वाले 34 साल के मुकेश पाठक उदयपुर में नाथद्वारा हाईवे पर स्थित होटल होलीमोंट में ट्रेनिंग मैनेजर थे और शोभागपुरा में रह रहे थे। वे स्कूटी से होटल से अपने घर जा रहे थे, हाईवे पर अरबन स्वायर मॉल के पास अंबेरी की तरफ से आए ट्रक ने पीछे से स्कूट में टक्कर मार दी।
100 मीटर तक ट्रक में फंसे रहे मुकेश
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश पाठक की स्कूटी में ट्रक ने पीछे से टक्कर मारी, मुकेश ट्रक के पहिए में फंस गए और 100 मीटर तक ट्रक में घसीटते गए, लोगों के शोर मचाने पर ट्रक चालने ने ब्रेक लगाए। ट्रक चालक मौके से भाग गया, ट्रक के पहिए के नीचे मुकेश के दोनों पैर दबे हुए थे लोगों ने ट्रक को धक्का लगाकर उन्हें बाहर निकाला। मुकेश पाठक के दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।