Monday , 18 May 2026
Home स्पोर्ट्स Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews
स्पोर्ट्स

Agra Live News: Athletes in Agra were made aware about prevention of injuries in sports…#agranews

29

आगरालीक्स…स्पोटर्स में कॅरियर बनाना है तो खुद को चोटों से रखना होगा दूर. फिट रहने और खेल में लगने वाली चोटों से बचाव के लिए आगरा में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने खिलाड़ियों को दिए टिप्स और सही जानकारी

इंडियन आर्थोस्कोपी सोसाइटी की अध्यक्षीय थीम “Joint Preservation – Repair, Reconstruct & Regenerate” को लेकर जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल में खेलों में चोटों से बचाव के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम” आयोजित किया गया. इसमें विभिन्न खेलों से जुड़े लगभग 150 खिलाड़ियों/विद्यार्थियों, उनके 6 प्रशिक्षकों (Coaches) ने भी सहभागिता की. कार्यक्रम का उद्देश्य खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं खेल शिक्षकों को खेलों के दौरान होने वाली चोटों, विशेषतः लिगामेंट इंजरी एवं जोड़ों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा.

स्पोटर्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. रजत सर्व कपूर ने खेलों में होने वाली चोटों की रोकथाम एवं सुरक्षित खेल तकनीकों के विषय में जानकारी दी. वहीं फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सिद्धार्थ प्रधान ने चोट के बाद पुनर्वास (Rehabilitation) एवं खिलाड़ियों की रिकवरी प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की। एनआईएस पटियाला के कोर्स इंचार्ज रविंद्र कपिल ने खिलाड़ियों के लिए उचित Sports Nutrition एवं संतुलित आहार के महत्व पर प्रकाश डाला. इसके अतिरिक्त खेल चोटों से बचाव, सही वार्म-अप तकनीक, स्पोर्ट्स फिटनेस, सुरक्षित प्रशिक्षण पद्धतियों एवं आधुनिक उपचार विधियों पर विशेषज्ञों ने विस्तार से जानकारी दी. वक्ताओं ने बताया कि खेल गतिविधियों के दौरान उचित सावधानी, वैज्ञानिक प्रशिक्षण एवं सही तकनीकों को अपनाकर गंभीर चोटों से बचा जा सकता है. साथ ही यह भी बताया गया कि चोट लगने के बाद उचित उपचार, फिजियोथेरेपी एवं संतुलित खान-पान के माध्यम से खिलाड़ी पुनः बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं.

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक एवं स्पोर्ट्स इंजरी विशेषज्ञ डॉ. रजत सर्व कपूर ने कहा कि युवाओं में सुरक्षित खेल संस्कृति विकसित करना समय की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह पहल खिलाड़ियों में Long Term Joint Health के प्रति जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी. कार्यक्रम को स्कूल की प्रिंसिपल अवलिन लाल मस्सी का विशेष सहयोग एवं संरक्षण प्राप्त हुआ. साथ ही आगरा के वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक विज, डॉ. संजय धवन भी मौजूद रहे. कार्यक्रम को डॉ. एसआर सुंदराराजन और डॉ. राजीव रमन का मार्गदर्शन एवं संरक्षण प्राप्त रहा, जिनके प्रेरणादायक वीडियो संदेश भी कार्यक्रम में प्रदर्शित किए गए।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

स्पोर्ट्स

Sports Wizards Cricket Club became the champion of 5th Sarfaraz Khan Memorial All India One Day Cricket Tournament

आगरालीक्स…आगरा में खेले गए सरफराज खान मेमोरियल ऑल इंडिया वन डे क्रिकेट...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Agra boxer Kuldeep Tarkar won an international bout in Malaysia…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बॉक्सर कुलदीप तरकर ने मलेशिया में जीता इंटरनेशनल मुकाबला. 57...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: Cricketer Deepti Sharma held a spiritual discussion with Sant Premanand Maharaj before heading to the T20 World Cup…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा की क्रिकेटर दीप्ति शर्मा ने संत प्रेमानंद महाराज से...

स्पोर्ट्स

Agra Live News: St. Peter’s Team Emerges Champion in the Under-19 Category of the CIC Zonal Cricket Tournament, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के सेंट पीटर्स में सीआईसी जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में अंडर 19...

error: Content is protected !!