आगरालीक्स….आगरा के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में बढ़ाया शहर का मान…वॉलीबॉल और बॉक्सिंग में जीते 4 गोल्ड मेडल
नेशनल स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित विभिन्न राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के सेंट्रल आगरा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने आगरा का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्तर प्रदेश टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ये राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं उत्तराखंड खेल मंत्रालय के तत्वावधान में प्रकाश स्पोर्ट्स अथॉरिटी स्टेडियम, हरिद्वार में आयोजित की गईं।विद्यालय के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया, जिनमें —
मोहित शर्मा — वॉलीबॉल
आदित्य जैन — वॉलीबॉल
दिव्यांश शर्मा — बॉक्सिंग
योगेश बघेल — बॉक्सिंग
