आगरालीक्स महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल के जेवर क्लीनिक का हुआ शुभारंभ, महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के संस्थापक चेयरमैन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने अधिक मरीजों तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की इलाज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए यह विस्तार किया है। इससे नोएडा के बाद जेवर सहित आस पास के क्षेत्रों के मरीजों को न्यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, पिडियाट्रिक्स, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी सहित अन्य सुपरस्पेशियलिस्ट मरीजों को परामर्श देंगे।

महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल, नोएडा के संस्थापक चेयरमैन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा के निर्देशन में दिल्ली एनसीआर में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। महानंदन सुपरस्पेशियलिटी हॉस्पिटल दिल्ली एनसीआर का प्रमुख अस्पताल बन चुका है। अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं को अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाने के लिए मंगरोली रोड जेवर पर महानंदन हॉस्पिटल के क्लीनिक का शुभारंभ किया गया। क्लीनिक में महानंदन हॉस्पिटल के सुपरस्पेशियलिस्ट डॉक्टर मरीजों को प्रतिदिन परामर्श देंगे, ऐसे मरीज जो महानंदन हॉस्पिटल में सर्जरी करा चुके हैं, उनका इलाज चल रहा है वे भी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। महानंदन सुपरस्पेशियलिटी के मंगरौली रोड जेवर पर क्लीनिक का शुभारंभ हॉस्पिटल के संस्थापक चेयरमैन वरिष्ठ न्यूरोसर्जन डॉ. आरसी मिश्रा ने किया, इस दौरान निदेशक डॉ. अभिषेक देशवाल, निदेशक डॉ. अदिति मिश्रा, मैनेजर दीनदयाल गौतम मौजूद रहे।