आगरालीक्स …Agra News: आगरा में पत्नी ने पति से शादी की पैन ड्राइव मांगी,पति ने दूसरी पैन ड्राइव दे दी, पति के कई युवतियों के साथ अश्लील फोटे देख होश उड़ गए। एक साल पहले ही युवती की शादी हुई थी। ( Agra Live News: Woman found husband compromised photo in pen drive )
आगरा की रहने वाली युवती के माता पिता का निधन हो चुका है, युवती अपने मामा के पास रह रही थी। पिछले साल यानी फरवरी 2025 में युवती की सदर क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ शादी हुई। शादी के बाद से ही युवती ससुराल में असहज महसूस करने लगी।
पैन ड्राइव देख उड़े होश
युवती का आरोप है कि उसने पति से शादी की पैन ड्राइव देखने के लिए मांगी, पति ने गलती से उसे दूसरी पैन ड्राइव दे दी। युवती ने जब पैन ड्राइव देखी तो उसमें युवती के पति के कई युवतियों के साथ अश्लील और आपत्तिजनक फोटो थे। युवती का आरोप है कि इसके बाद उसे शक हुआ, उसके घर पर आए दिन युवक और युवती आते थे जिन्हें ससुरालीजन रिश्तेदार बताते हैं जबकि उसकी ससुराल में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। युवती के मामा द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।