आगरालीक्स..यूपी के पूर्णकालिक डीजीपी बने आईपीएस राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी और एसएसपी रह चुके हैं डीजीपी राजीव कृष्ण. आपरेशन पहचान किया था शुरू…जानें इनके बारे में
उत्तर प्रदेश में कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्ण को अब पूर्णकालिक डीजीपी बना दिया गया है. संघ लोक सेवा आयोग की ओर से भेजे गए पैनल पर शासन स्तर से मंथन किया गया जिसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने राजीव कृष्ण को पूर्णकालिक डीजीपी बनाने की मंजूरी दे दी. इसके साथ ही चार साल बाद यूपी को स्थायी डीजीपी मिल गया है. इस संबंध में शासन की ओर से आदेश भी जारी किया गया है. राजीव कृष्ण एक जून 2025 से कार्यवाहक डीजीपी के तौर पर जिम्मेदारी निभा रहे थे.आगरा में एसएसपी और एडीजी के पद पर रहे
उत्तर प्रदेश के नये डीजीपी राजीव कृष्ण आगरा में एसएसपी और एडीजी के पद पर रह चुके हैं. वह आगरा में वर्ष 2004 में बतौर एसएसपी तैनात रहे और यहां रहते हुए उनहोंने अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया था. बीहड़ में सक्रिय अपहरण करने वाले गिरोहों पर उनहोंने प्रभारी कार्रवाई की थी. इसके बाद वर्ष 2021 में वह एडीजी आगरा जोन बनकर आए. एडीजी रहते हुए उन्होंने आपरेशन पहचान शुरू किया था.
राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस हैं. और पुलिस महकमे में लंबे प्रशासनिक और मैदानी अनुभव के लिए जाने जाते हैं. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और यूपीएससी की व्यवस्था के अनुसार स्थायी डीजीपी का कार्यकाल कम से कम दो वर्ष का होता है. ऐसे में नियुक्ति होने पर राजीव कृष्ण 2028 तक इस पद पर बने रह सकते हैं. वर्ष 2022 में तत्कालीन डीजीपी मुकुल गोयल को हटाए जाने के बाद से प्रदेश में स्थायी डीजीपी का इंतजार हो रहा था.