आगरालीक्स…जेईई एडवांस्ड में बलूनी क्लासेज के स्टूडेंट्स ने फहराया परचम..
बलूनी क्लासेज ने सफलता की अपनी पुरानी परम्परा कायम रखते हुए इस बार भी नया कीर्तिमान रचा है। 17 मई 2026 को आयोजित जेईई एडवांस्ड की परीक्षा में बलूनी क्लासेज से 14 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। संस्था के चयनित छात्रों ने बतलाया कि संस्था द्वारा दिया गया सटीक मार्गदर्शन, शैक्षिणक वातावरण एवं यहाँ के शिक्षकों का प्रोत्साहन का उसके सफलता में अति महत्वूपर्ण योगदान रहा है।बलूनी क्लासेज के अच्छी रैक प्राप्त करने वाले बच्चों में अंश ने 1023 रैक, प्रज्वल चौरसिया ने 1507 रैक, अथर्व कुमार पांडे ने 2109 रैक, पृथ्वी सिंह ने 2208 रैक, अयुष पाण्डेय ने 4385 रैक, अर्पित सिंह ने 7063 रैक, तुसार कश्यप ने 8960 रैक, शिवम कुमार तिवारी ने 18230 रैक, देविक कुमार ने 18601 रैक प्राप्त कर संस्थान एवं आगरा का मान बढ़ाया है। संस्था के निदेशक डॉ० नवीन बलूनी ने सभी चयनित छात्र एवं छात्राओं को हार्दिक बधाई दी है इस उपलक्ष्य पर संस्था एकेडमिक हेड डॉ० ललितेश यादव, डॉ0 संजय बंसल, अमित श्रीवास्तव, अवनीश शर्मा, डीके ठाकुर, सत्यम पटेल, पंकज उपाध्याय, ललित कुमार, प्रवीन पाण्डेय आदि मौजूद थे।