आगरालीक्स…आगरा अपने घर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार. कैलाश मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में की पूजा. बोले—पांच राज्यों के बाद आने वाले चुनाव भी होंगे पारदर्शी
आगरा अपने घर आए मुख्य चुनाव आयुक्त ने मंगलवार को कैलाश मंदिर, मनकामेश्वर मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर में परिवार के साथ दर्शन किए और पूजा की. इस दौरान उन्होंने पांच राज्यों में चुनाव सफलतापूर्वक होने पर संतोष जताया और कहा कि आने वाले चुनाव भी पारदर्शी होंगे. उन्होंने कहा कि शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला है. लोगों से अपील की कि मतदाता सूची में अपना नामद दर्ज कराएं और मतदान प्रक्रिया में भाग लेकर अधिक से अधिक मतदान करें.मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सुबह 06 बजे प्राचीन कैलाश मंदिर, सिकंदरा, पहुंच कर के मंदिर महंत निर्मल गिरी के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से परिवार सहित पूजा अर्चना की तथा अपने पूर्वजों की छतरी पर भावपूर्ण पुष्पांजलि अर्पित की. इसके बाद 07 बजे विजय नगर कॉलोनी स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में दर्शन पूजन किया तथा विजयनगर वासियों व सामाजिक संगठनों ने पुष्पगुच्छ देकर, पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया. 10 बजे प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर पहुंचे जहां महंत योगेश पूरी मंत्रोच्चार के साथ दर्शन पूजन कराया . इसके बाद मुख्य निर्वाचन आयुक्त मनकामेश्वर मंदिर परिसर में स्थित रामदास विजय कुमार की दुकान पर पहुंचें तथा मुलाकात की.
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के निष्पक्ष सफल चुनाव संपन्न हुए हैं,आने वाले चुनाव भी पूरी तरह पारदर्शी होंगे उन्होंने जोर देकर कहा कि"शुद्ध और पारदर्शी मतदाता सूची ही निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला"है. मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने सभी नागरिकों से अपने वोट बनवाने और आने वाले चुनावों अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की.