आगरालीक्स…61 साल की उम्र में आमिर खान करने जा रहे हैं तीसरी शादी. 5 जुलाई को गर्लफ्रैंड गौरी से शादी की खबर को किया कन्फर्म. जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट
61 साल के अभिनेता आमिर खान तीसरी शादी करने जा रहे हैं. 5 जुलाई को अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट से शादी की खबर को उन्होंने कन्फर्म किया है. एक मीडिया प्लेटफार्म से बातचीत में उन्होंने कहा कि मैं इस समय अमेरिका में हूं. शादी की खबर सही है और हमारी शादी 5 जुलाई को होगी. कुछ महीने पहले आमिर खान ने कहा था कि शादी उनकी प्राथमिकता नहीं है और वह गौरी के साथ ऐसे ही खुश हैं लेकिन अब उनका कहना है कि समय के साथ दोनों की भावनाएं बदल गई हैं.आमिर ने कहा कि अब हम दोनों को लगता है कि अपने रिश्ते को अगले पड़ाव पर ले जाने का समय आ गया है. गौरी और मैं एक दूसरे को लेकर सीरियस हैं. हम एक मजबूत रिश्ते में हैं. मेरे लिद में तो मैं खुद को पहले से ही उनका पति मानता हूं. अब इस रिश्ते को शादी का नाम देना हमारे साथ की एक स्वाभाविक अगली शुरुआत है.
आमिर खान पहले ही कर चुके हैं दो शादीआमिर खान इससे पहले दो शादियां कर चुके हैं. पहली शादी उन्होंने 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता के साथ की थी. साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की थी. साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया था.
जानें कौन हैं गौरी स्प्रैट
आमिर ने साल 2025 में अपने 60वीं जन्मदिन पर गौरी के साथ अपने रिलेशनशिप को पब्लिक किया था. गौरी बेंगलुरू की रहने वाली एक सैलून आंत्रप्रेन्योर और फैशन प्रोफेशनल हैं. उनके पिता तमिल—ब्रिटिश मूल के और मां पंजाबी—आयरिश मूल की हैं. गौरी 1920 के दशक में भारत के स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े ब्रिटिश कम्युनिस्ट फिलिप स्प्रैट की पोती हैं. आमिर की तरह गौरी भी पहले से शादीशुदा रही हैं ओर उनका एक सात साल का बच्चा है. गौरी और उनका बच्चा पिछले दो साल से मुंबई में साथ रह रहे हैं.