आगरालीक्स…दुखद खबर, भारतीय वायुसेना का विमान असम में क्रैश. लैंडिंग के दौरान लगी आग. पांच जवानों की मौत
असम के जोरहाट से एक दुखद खबर आई है. भारतीय वायुसेना का मालवाहक विमान शनिवार सुबह करीब 10 बजे लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. जमीन पर गिरते ही विमान दो हिस्सों में टूट गया. हादसे में पायलट समेत पांच जवानों की मौत हो गई. इनमें स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीरवायु खेमाराम कुमावत और अग्निवीरवायु दानिश आलम शामिल हैं. हादसे में को पायल घायल हुए हैं. हादसा उस समय हुआ जब विमान एयरबेस पर उतरने की कोशिश कर रहा था. लेकिन लैंडिंग के दौरान ही उसमें आग लग गई और विमान दो हिस्सों में टूट गया. यह एन—32 मालवाहक विमान था जिसका इस्तेमाल सैनिकों और सामान की ढुलाई के लिए किया जाता है. इंडियर एयरफोर्स ने बताया कि विमान रुटीन उड़ान पर था. जांच के आदेश दिए गए हैं.