आगरालीक्स …Agra News: आगरा में ग्रेटर आगरा टाउनशिप में प्लॉट बुक करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, 1626 प्लॉट हैं, जानें पूरी प्रक्रिया।
ग्रेटर आगरा की नर्मदापुरम और गंगापुरम टाउनशिप में सोमवार से प्लॉट बुक करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। 29 जुलाई तक प्लॉट बुक करने के लिए आनलाइन पंजीकरण किए जा सकेंगे गंगापुरम में 908 और नर्मदापुरम में 718 प्लॉट हैं। इस तरह दोनों टाउनशिप में 1626 प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। पंजीकरण शुल्क आरक्षित श्रेणी के लिए पांच प्रतिशत और अनारक्षित श्रेणी के लिए 10 प्रतिशत है। सोमवार को मंडलायुक्त नगेंद्र प्रताप, एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने टाउनशिप में प्लॉट बुक करने के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया का शुभारंभ किया।
ऐसे करें आवेदन
https://www.adaagra.org.in/ और https://janhit.upda.in/ पोर्टल के माध्यम से ग्रेटर आगरा में प्लॉट के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदकों के लिए एडीए ने वीडियो भी जारी किया है। साथ ही किसी भी समस्या के लिए सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक एडीए के हैल्प लाइन नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
नर्मदापुरम टाउनशिप
एलआईजी 100 वर्ग मीटर तक, 220 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 330000 रुपये
एमआईजी प्रथम 101 से 150 वर्ग मीटर तक 144 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 495000 रुपये
एमआईजी द्वितीय 151 से 200 वर्ग मीटर, 296 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 660000
एचआईजी प्रथम 201 से 250 वर्ग मीटर तक, 9 प्लॉट पंजीकरण शुल्क 825000
एचआईजी द्वितीय 250 वर्ग मीटर से अधिक, 49 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 990000
गंगापुरम
एलआईजी 100 वर्ग मीटर तक, 210 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 330000 रुपये
एमआईजी प्रथम 101 से 150 वर्ग मीटर तक 306 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 495000 रुपये
एमआईजी द्वितीय 151 से 200 वर्ग मीटर, 56 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 660000
एचआईजी प्रथम 201 से 250 वर्ग मीटर तक, 196 प्लॉट पंजीकरण शुल्क 825000
एचआईजी द्वितीय 250 वर्ग मीटर से अधिक, 49 प्लॉट, पंजीकरण शुल्क 990000
हेल्प लाइन नंबर 0562 2510070
9084407890