Friday , 30 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Morari Bapu will recite Ramkatha in Agra from 15th September …#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Morari Bapu will recite Ramkatha in Agra from 15th September …#agranews

275

आगरालीक्स…आगरा में 23 साल बाद फिर पधारेंगे मोरारी बापू, रामकथा कहेंगे. 40 हजार वर्गफुट का वाटरप्रूफ पंडाल तैयार. 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था, भोजन प्रसादी से लेकर सुरक्षा और चिकित्सा तक के व्यापक इंतजाम

23 वर्ष बाद एक बार फिर ताजनगरी आगरा संत मोरारी बापू के पावन सानिध्य में रामकथा के अमृत वचनों से सराबोर होने जा रही है। 15 से 23 सितंबर तक फतेहाबाद रोड स्थित जेपी वेडिंग ग्राउंड में नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जाएगा। मोरारी बापू की अमृतमयी वाणी से रामकथा के मर्म का ज्ञान प्राप्त करने के लिए आगरा सहित विभिन्न प्रदेशों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर कथा स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। करुणानिधान परिवार के तत्वावधान में आयोजित इस रामकथा के लिए जेपी वेडिंग ग्राउंड को विशेष रूप से तैयार किया गया है। श्रद्धालुओं की सुविधा, कथा श्रवण, भोजन प्रसादी, सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं।

40 हजार वर्गफुट में तैयार हुआ वाटरप्रूफ कथा पंडाल
आयोजकों ने बताया कि कथा के लिए 40 हजार वर्गफुट क्षेत्रफल में वाटरप्रूफ पंडाल तैयार किया गया है। इसमें 40 बाई 32 फुट का विशाल मंच बनाया गया है, जहां व्यास गादी विराजित होगी। इसी व्यास गादी से मोरारी बापू श्रद्धालुओं को रामकथा का रसपान कराएंगे। कथा पंडाल में 5000 से अधिक श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। कुर्सियों के साथ गद्दों पर बैठकर कथा सुनने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, ताकि श्रद्धालु अपनी सुविधानुसार स्थान ग्रहण कर सकें।

पहले दिन शाम को होगी कथा, फिर प्रतिदिन सुबह का आयोजन
रामकथा का शुभारंभ 15 सितंबर को शाम 4 बजे से 7 बजे तक होगा। इसके बाद 16 से 23 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक कथा का आयोजन किया जाएगा। मोरारी बापू अपनी अमृतमयी वाणी से रामचरितमानस के मर्म और भगवान श्रीराम के आदर्शों का संदेश देंगे। कथा में आगरा के साथ विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालु भी शामिल होंगे।

बापू के संदेश के अनुरूप भोजन प्रसादी की विशेष व्यवस्था
आयोजन समिति ने बताया कि मोरारी बापू का कहना है कि कथा स्थल पर आने वाला प्रत्येक श्रद्धालु कथा के रसपान के साथ-साथ भोजन से भी तृप्त होकर जाए। इसी भावना को ध्यान में रखते हुए कथा स्थल पर भोजन प्रसादी की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसके लिए अलग से विशाल भोजन पंडाल तैयार किया गया है, जहां एक बार में लगभग 1000 श्रद्धालु बैठकर प्रसादी ग्रहण कर सकेंगे। भोजन प्रसादी तैयार करने के लिए ग्वालियर से विशेष रूप से हलवाई बुलवाए गए हैं। श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए भोजन व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।

गुजरात से आएंगे संगीतकार, कथा में देंगे संगीतमय संगत
रामकथा के दौरान संगीतमय वातावरण बनाने के लिए गुजरात से विशेष रूप से संगीतकार आमंत्रित किए गए हैं। ये संगीतकार मोरारी बापू की कथा के दौरान संगीत संगत देंगे। कथा के आध्यात्मिक भावों के अनुरूप संगीत की यह प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगी।

सुरक्षा, स्वच्छता और पार्किंग पर विशेष ध्यान
कथा में देश के विभिन्न प्रदेशों से श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी गई है। इसके लिए गुजरात से 20 सुरक्षा गार्ड बुलवाए गए हैं। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं। स्वच्छता व्यवस्था के लिए वाराणसी से कर्मचारी बुलवाए गए हैं। वहीं, पार्किंग में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए 40 लोगों की तैनाती की जाएगी। आयोजन समिति को स्थानीय प्रशासन का भी विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

आवास, चिकित्सा और अग्निशमन के भी रहेंगे इंतजाम
विभिन्न प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए आवास की उचित व्यवस्था की गई है। कथा स्थल पर चिकित्सक और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध रहेगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल चिकित्सा सहायता दी जा सके।
इसके साथ ही अग्निशमन व्यवस्था के लिए फायर ब्रिगेड की तैनाती तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बायो टॉयलेट की व्यवस्था भी की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: PNG supply has not yet started in several areas of Agra, leaving residents struggling to cook food…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के कई इलाकों में पीएनजी सप्लाई अभी भी नहीं हुई चालू....

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : “Still Can’t Get 50 Off 12!”: Yuvraj’s Playful Taunt Goes Viral in Agra Also, Cricket Fans are Echoing The Same Sentiment

आगरालीक्स…भारत और न्यूजीलैंड मैच के बाद आगरा में एक दिलचस्प चर्चा हो...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Diwali Gifting Gets a Premium Makeover in Ajanta Sweets Agra

आगरालीक्स…दिवाली पर मिठास के साथ स्टाइलिश गिफ्टिंग का तड़का, अजंता स्वीट्स पर...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Supreme Court reserves verdict after completing hearing on regulation of medicine prices

आगरालीक्स…11 हजार का इंजेक्शन 1.30 लाख में क्यों?, दवाओं की कीमतों में...

error: Content is protected !!