आगरालीक्स आगरा के मिशनरी स्कूलों में नर्सरी और यूकेजी में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें।
आगरा के मिशनरी स्कूलों में सेशल 2027—28 के लिए नर्सरी व यूकेजी में प्रवेश के लिए फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। सेंट पाल्स चर्च कॉलेज यूनिट टू में नर्सरी व यूकेजी में प्रवेश के लिए स्कूल की वेबसाइट पर आनलाइन आवेदन आठ से 10 अक्टूबर तक सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक किए जा सकेंगे।
नर्सरी के लिए चार साल से अधिक उम्र
नर्सरी में प्रवेश के लिए 31 मार्च 2027 को बच्चे की उम्र चार वर्ष से अधिक होनी चाहिए और यूकेजी में प्रवेश के लिए बच्चे की उम्र पांच साल से अधिक होनी चाहिए। आनलाइन फार्म भरते समय नगर निगम का जन्म प्रमाण पत्र, पते के लिए आधार, माता पिता के साथ बच्चे का फोटो, बच्चा बीच में होना चाहिए। स्कूल में पहले से बच्चा पढ़ता है तो उसका ब्योरा, आरक्षित श्रेणी सहित अन्य दस्तावेज भी लगाने होंगे।
https://www.stpaulsccagra.edu.in/Step1.aspx
मिशनरी स्कूलों में अक्टूबर नवंबर में प्रवेश की प्रक्रिया
सेंट फेलिक्स, सेंट पैट्रिक्स, सेंट एंथनीज, सेंट कानरेडस, सेंट जार्जेज में अभी प्रवेश के लिए नोटिस जारी नहीं किया गया है। इन स्कूलों में भी अक्टूबर नवंबर में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है।