फिरोजाबादलीक्स…फिरोजाबाद में टायर फैक्ट्री में लगी भीषण आग. 30—40 फीट ऊंची उठ रही लपटें. 5 किमी. तक दिख रहा धुएं का गुबार. आसपास के घर खाली कराए गए….वीडियो दिल दहला देने वाला
आगरा मंडल के फिरोजाबाद जिले में बड़ी घटना हुई है. यहां एक टायर से आयल निकालने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई. आग इतनी अधिक है कि उसकी लपटें 30 से 40 फीट उठ रही हैं. धुएं का गुबार करीब पांच किलोमीटर तक दिखाई दे रहा है. आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है. फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. धुएं की वजह से सांस लेना भी मुश्किल हो गया है. फायर फाइटर्स भी मास्क लगाकर आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. पुलिस ने आसपास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है.
शिकोहाबाद स्थित इस फैक्टरी में आग रविवार दोपहर करीब दो बजे लगी है. सीएफओ सत्येंद्र पांडे ने बताया कि ढाई बजे हमें इसकी जानकारी मिली है. आग लगने का कारण अभी साफ नहीं हो सका है. जहां आग लगी वहां पंप खराब हो गया. इसलिए पानी नहीं मिल पा रहा है. स्थानीय लोगों के अनुसार इस फैक्ट्री में इससे पहले भी इसी तरह भीषण आग लग चुकी हैं.