आगरालीक्स…आगरा में स्कूली बच्चों ने सोलो डांस कॉम्पटीशन में दिखाया अपना गजब का टैलेंट. नप्सा से संबंधित 20 से अधिक स्कूलों के बच्चों ने दिखाई अपनी नृत्य प्रतिभा.
आगरा पब्लिक स्कूल अरतोनी में नेशनल प्रोग्रेसिव स्कूल एसोसिएशन (नप्सा) के तत्वाधान अन्तर स्कूल सोलो डांस प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इसमे आगरा के 20 से अधिक स्कूलों ने हिस्सा लिया तथा अपनी नृत्य प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महेशचंद शर्मा (चेयरमैन, एपीजीआई), विशिष्ट अतिथि अनिकेत शर्मा (सचिव, एपीजीआई), अभिनव शर्मा (उपाध्यक्ष, एपीजीआई) के साथ नप्सा अध्यक्ष संजय तोमर, सचिव राजपाल सोलंकी, उपाध्यक्ष एस.एस. यादव, कोआर्डिनेटर सुमन लता यादव , डॉ. बीके यादव, सोनिका चौहान, दीप्ति शर्मा, डॉ. लक्ष्मी त्रिपाठी, डॉ. शेखर गुप्ता आदि ने किया।

कार्यक्रम की श्रृंखला में सबसे पहले आगरा पब्लिक स्कूल के छात्रों द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। सभी स्कूलों की तरफ से कनिष्ठ वर्ग में छात्र – छात्रों ने खेल की महत्ता को नृत्य के द्वार प्रस्तुत किया। वरिष्ठ वर्ग में जीवन के सात पढावों की थीम को छात्र-छात्रों ने नृत्य के माध्यम से सशक्त रूप में प्रस्तुत किया। दर्शकों ने अपरोक्त प्रस्तुतियों की अत्यंत सराहाना की और भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन रिचा चौधरी व एकता वर्मा ने किया। निर्णायक मंडल में एकता जैन, निधि गुप्ता तथा उर्वशी शर्मा रही।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल, मंघाटाई, बोदला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने दूसरा व बीडी कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल और शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग में होली पब्लिक जूनियर कॉलेज ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शिवालिक कैम्ब्रिज कॉलेज ने दूसरा व बीडी कॉन्वेंट ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सांत्वना पुरस्कार शिवालिक पब्लिक स्कूल एवं जॉन मिल्टन पब्लिक स्कूल ने प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में आगरा पब्लिक स्कूल अरतौनी के प्रधानाचार्य देवेन्द्र सिंह वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन में छात्रों के प्रदर्शन की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में अमित चौधरी, अमित तिवारी, बबिता ओझा, राहुल दीप, राम मोहन अग्रवाल, मोहित नंद तरूण जैन, दिव्या छोंकर, निशा रानी, ईशा अग्रवाल आदि का विशेष सहयोग रहा।
